फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   put lock in dios office

डीआईओएस ऑफिस में डाला ताला

Wed, 20 May 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Wed, 20 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
put lock in dios office

वित्तविहीन शिक्षक संघ का डीआईओएस के खिलाफ धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने जिविनि कार्यालय पर तालाबंदी कर दी।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने बताया कि शिक्षकों ने जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया लेकिन उनकी उपेक्षा की गई। इसके बाद शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय से सांकेतिक अर्थी निकालकर कचहरी परिसर में इसका दाह संस्कार किया जाएगा। मानवाधिकार कार्यकर्ता अतुल तिवारी ने कहा कि डीआईओएस का साथ देने वाले भी दोषी हैं। मौके पर डा. रणवीर सिंह चौहान, जेपी मिश्र, महेंद्र कुमार गुलाटी, अखिलेश पांडे, लवकुश द्विवेदी, संतलाल त्रिपाठी,  भाऊराम पटेल, प्रेमचंद्र सिंह, लल्लू राम शुक्ल, दिनेश कुमार मिश्र, सच्चिदानंद पांडे आदि मौजूद रहे।


 उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीआईओएस के खिलाफ वित्तविहीन शिक्षकों के धरने का समर्थन किया है। केंद्रीय समिति सदस्य आलोक पांडे ने कहा कि जिविनि के क्रियाकलापों की जांच होनी चाहिए। जिला संयोजक हरिओम जायसवाल, अर्पित जायसवाल, दुर्गेश त्रिपाठी, राघव अग्रवाल, विनय, जयप्रकाश कोटार्य आदि पदाधिकारियों ने भी समर्थन देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed