Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Purchases worth 30 crore on Dhanteras; markets buzz with activity

Chitrakoot News: धनतेरस पर 30 करोड़ की खरीदारी, बाजारों में रौनक

Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Purchases worth 30 crore on Dhanteras; markets buzz with activity
फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद
चित्रकूट। धनतेरस पर्व पर इस बार जिले के बाजारों में खासी रौनक रही। करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी हुई।
विज्ञापन

सर्राफा, ऑटो मोबाइल, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए पहले से ही नए डिजाइन का माल मंगा रखा था। दुकानों में महिलाओं की अधिक भीड़ देखी गई।
शहर के शंकर बाजार, नई बाजार के सराफा मार्केट में खासी चहल-पहल रही। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचे। शंकर बाजार के अग्रवाल आभूषण के प्रो. रोहिल अग्रवाल व तिरुपति जेम्स एंड ज्वैल्स के अर्पित अग्रवाल ने बताया कि हार, चेन, अंगूठी, कंगन, मंगलसूत्र व चांदी के सिक्कों की नई रेंज उपलब्ध है।
विज्ञापन

सोने-चांदी के बढ़ते भाव के बीच कई ग्राहकों ने पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करा ली थी। ग्राहक रजनी तिवारी, रानी, अंजली पांडेय व रेशमा त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ऑटोमोबाइल बाजार में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम में नए मॉडल व रंगों के वाहनों की खरीदारी हुई। जिले भर में 300 बाइकें व 50 से अधिक कार बिकने का अनुमान है। बाइक एजेंसी के कारोबारी देवेश जैन, जितेंद्र सिंह ने बताया कि कई ग्राहकों ने पहले से बाइक बुक करा ली थी। ग्राहक राजेश सिंह, सुरेश सिंह ने बताया कि दो दिन पहले बुकिंग कराई थी।
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी ने बताया कि धनतेरस पर्व सभी दुकानों में खूब भीड़ रही। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की है। पूरे जिले की सभी बाजारों में करीब 30 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
----
स्टील और पीतल के बर्तन खूब बिके
बर्तन बाजार में भी त्योहारी रौनक देखने को मिली। नई बाजार, शंकर बाजार की दुकानों में स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन सहित नए डिजाइन के भगोने, थाली, गिलास, गैस चूल्हा व कुकर की अच्छी बिक्री हुई।
दुकानदार अजय गुप्ता, राकेश गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक बिक्री हो रही है। स्टील 375 रुपये प्रति किलो, पीतल 2200 रुपये और तांबा 3500 रुपये किलो बिक रहा है। नीरजा शिवहरे, अनीता त्रिपाठी, प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ है।

----
बड़े आइटम खरीदने पर मिले उपहार
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी रौनक रही। धनुष चौराहे के पूजा इलेक्ट्रॉनिक के प्रो. मनोज गुप्ता ने बताया कि फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर सहित टेलीविजन की बिक्री हो रही है। बड़े आइटम खरीदने पर गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। खरीदारी करने आईं रानी देवी, पूनम दीक्षित व सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने वाशिंग मशीन व मिक्सी खरीदी है।

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 15 दुकान में जेवर देखते हुए ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed