{"_id":"3ce6e2015e40b2966730814b4f5265fd","slug":"pul-ghat-clean-now-responsbility-of-others-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल घाट साफ, अब अन्य की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल घाट साफ, अब अन्य की जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला,चित्रकूट
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेली सेना द्वारा चलाया जा रहा मंदाकिनी नदी के पुल घाट का सफाई अभियान रविवार को समाप्त हो गया। सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि अन्य घाटों पर भी सफाई अभियान जारी रखा जाएगा। सदर विधायक वीर सिंह ने बुंदेली सेना के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुंदेली सेना के नेतृत्व में पांच दिन तक पुल घाट की सफाई की गई। इसमें कई युवाओं ने सहभागिता की। इस दौरान पुल घाट के तीनों छोटे घाटों को साफ किया गया। कीचड़ और काई से पटी सीढ़ियों की भी सफाई की गई। उन्होंने कहा कि अन्य स्वयंसेवी संगठन भी एक-एक घाट की सफाई की जिम्मेदारी लें तो नदी प्रदूषण मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी में पॉलीथिन और गंदगी न फेंके। रैपुरा निवासी विजय सिंह और संतू सिंह ने सलाह दी कि नदी में नहाने जाने वाले लोग यहां की सफाई का ध्यान रखें। अतुल सिंह और आशीष श्रीवास्तव ने मंदाकिनी पुल के नीचे प्रशासन से जाली लगवाने का अनुरोध किया, ताकि पुल से फेंका गया कचरा नदी में न गिरे। धर्मेंद्र ओझा, वीपी पटेल आदि ने मांग की कि नगरपालिका रोजाना कर्वी के घाटों में झाड़ू लगवाए।
विज्ञापन
सुरेंद्र यादव, आशू श्रीवास्तव ने हैंडपंप ठीक कराने का अनुरोध किया। दीपक सिंह और सुरेंद्र सिंह शेरा ने पुल के पास सुअर पालन को प्रतिबंधित करने की मांग की। मौके पर सुरेंद्र पांडे, सुधाकर सिंह, अभिषेक सिंह, विराग सिंह, सत्येंद्र यादव, जानकीशरण गुप्ता आदि मौजूद रहे। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने भी इसे सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि वह भी इसमें मदद करेंगे।