फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Protest against replacement of link road is not stopping, demonstration in Collectorate premises

Chitrakoot News: लिंक रोड बदलने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Protest against replacement of link road is not stopping, demonstration in Collectorate premises
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से प्रस्तावित रामपथ वनगमन मार्ग एवं देवांगना हवाईपट्टी से जोडऩे के लिंक रोड को पूर्व प्रस्तावित मार्ग से बदल कर नया बनाए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रभारी मंत्री को पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर व गोंडा गांव के ग्रामीण शिव कुमार सोनी, धनीराम गुप्ता, महेंद्र पटेल, विनीत साहू, नंदकिशोर गुप्ता, अंबिका प्रसाद, मिथलेश गर्ग, प्रदीप मिश्रा, ध्यान सिंह आदि दर्जनों लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप को सौंपे पत्र में कहा कि एक्सप्रेसवे से लिंक रोड पूर्व में गोडा माफी होते हुए देवांगना हवाईपट्टी, रामपथ वनगमन के लिए प्रस्तावित था जो मैप व नेट में दर्शाया गया था, लेकिन अब पता चला है कि इस मार्ग को बदलकर अकबरपुर ब से प्रस्तावित कराया जा रहा है जो आमजन के हानिकारक है।
विज्ञापन

किसानों को भूमिहीन व आदिवासियों को बेघर करने की साजिश है। आरोप लगाया कि क्रशर मालिकों व प्रभावशाली व्यक्ति अपने रसूख के चलते क्रेशर मिल बचाने का षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि पूर्व प्रस्तावित मार्ग को यथावत रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed