फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Priyanka's launch means Rahul fail

प्रियंका की लांचिग का मतलब राहुल फेल

Mon, 11 Feb 2019 11:47 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव प्रियंका की लांचिग का मतलब राहुल फेल
प्रियंका की लांचिग का मतलब राहुल फेल Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 11 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के विकास कार्यों के आगे नहीं टिकेेगा गठबंधन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की लांचिग होने का मतलब राहुल गांधी का फेल होना है। आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकेगा। चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र का विकास होगा। सोमवार कलक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नकार दिया। जिससे कांग्रेस के नेता अब प्रियंका गांधी को सामने ले आए। इसके बावजूद कांग्रेस का भला नहीं होगा। सपा-बसपा चाहे जितना भी गठबंधन कर लें भाजपा के विकास कार्यों के आगे कोई भी गठबंधन चलने वाला नहीं है। बताया कि अन्ना मवेशियों के लिए जिले में एक करोड़ 50 लाख की धनराशि शासन ने आवंटित किया है। जिसमें से 32.92 लाख रुपये खंड विकास अधिकारियों के खाते में भेजे गए हैं। इस मौके पर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व विधायक आरके सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed