{"_id":"629f9021a2078b48d01c1a6f","slug":"prisoners-attack-policemen-in-jail-boycott-work-in-protest-chitrakoot-news-knp701152798","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदियों का पुलिसकर्मियों पर हमला, विरोध में कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदियों का पुलिसकर्मियों पर हमला, विरोध में कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
फोटो-20- जिला जेल के गेट पर प्रदर्शन करते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में मंगलवार की शाम को बंदियों ने जेल वार्डरों के साथ गालीगलौज के बाद हमला कर दिया। एक बंदी ने तो वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इसे लेकर पूरे जेल में अफरातफरी मच गई। इसके बाद जेल वार्डरों ने जेल अधिकारियों पर बंदियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। जेल गेट के बाहर आकर प्रदर्शन किया।
जेल परिसर में ड्यूटी कर रहे जेल वार्डर अंकित कुमार, रामप्रवेश व अंकुश निर्मल ने आरोप लगाया कि बैरक बंद करते समय पृथकवास (बैरक का नाम) के बंदी सिराज व अन्य ने उन पर कूडे़दान से हमला कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज, मारपीट की और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। मामले की जानकारी कारागार के उच्चाधिकारियों को तत्काल दी गई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसकी सूचना मिलते ही जेल परिसर में तैनात अन्य जेल वार्डर ड्यूटी छोड़कर गेट के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। कई बार जेल परिसर में बंदियों व जेल अधिकारियों द्वारा जेल वार्डरों को परेशान किया जाता है। बंदियों का पक्ष हर बार लिया जाता है जिससे इनकी दबंगई बढ़ रही है। जेल अधीक्षक को ज्ञापन देकर जेल वार्डरों ने सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।
वर्जन
मामले की जानकारी मिली है। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाता है। सुरक्षाकर्मियों को समझाया गया था लेकिन वह गेट के पास पहुंच गए। कुछ देर बाद सभी ड्यूटी पर लौट गए। घटना की जांच कराई जा रही है। - अशोक कुमार सागर, जेल अधीक्षक