{"_id":"5e024c938ebc3e87ba6449c7","slug":"principal-suspended-in-beating-case-of-complainant-chitrakutt-news-knp5342142118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता की पिटाई मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता की पिटाई मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मिड-डे मील की शिकायत करने पर अभिभावक की पिटाई मामले में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गोबरिया की प्रधानाध्यापक सुनीता देवी को निलंबित कर दिया है। प्रधान व उसके भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के लिए शिकायतकर्ता से पुलिस चौकी में तहरीर देने को कहा गया है।
प्राथमिक विद्यालय गोबरिया में मिड-डे मील मेन्यू के अनुसार न बनाने की शिकायत गांव के मुन्नालाल ने बीएसए से की थी। जिसकी जांच पर उसकी शिकायत सही पाये जाने पर कार्यवाही की अंदेशा को लेकर शिकायतकर्ता, प्रधान व उसके भाई के अलावा प्रधानाध्यापक के बीच नोंकझोंक हुई। यहां तक कि शिकायतकर्ता की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में प्रधानाध्यापक शिकायतकर्ता का कालर पकड़े हैं और हाथ में जूता लिए हैं। वहीं प्रधान का भाई आकर शिकायतकर्ता को लात घूंसो से पीटता है। अमर उजाला ने 23 व 24 दिसंबर को इस खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसमें जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने जांच कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी थी।
सोमवार जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनीता देवी को निलंबित करने के आदेश बीएसए को दिए हैं। बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान व उसके भाई के खिलाफ पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायतकर्ता से कहा गया है। इस मामले में एक और तथ्य सामने आया है कि प्रधानाध्यापक के साथ शिकायतकर्ता ने पहले कुछ अभद्रता की थी जिसका वीडियो होने का दावा प्रधानाध्यापक ने किया। लेकिन जांच के दौरान वह वीडियो दिखा नहीं सकीं। उधर शिवरामपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद भी शिकायतकर्ता ने प्रधान व प्रधान के भाई के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का समझौता पत्र दे चुका है।