फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Principal should get the students vaccinated soon: DM

छात्रों का वैक्सीनेशन जल्द कराएं प्रधानाचार्य : डीएम

Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Principal should get the students vaccinated soon: DM
शिक्षकों व किशोर छात्रों को कोरोना वैक्सीन जल्द लगवाने के लिए बैठक में निर्देश देते डीआईओएस बलि? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों के साथ 15 से 18 वर्ष के छात्र, छात्राओं की वैक्सीनेशन के संबंध में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होना चाहिए। कहाकि जिन छात्र, छात्राओं की जन्मतिथि 31 दिसंबर 2007 से पूर्व की है उन्हें वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी छूटे हैं। जिन बच्चों का वैक्सीनेशन हो गया है उसकी पोर्टल पर फीडिंग नहीं हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम सहित समस्त इंटर कालेज के प्राचार्य मौजूद रहे। इसके बाद इसी सभागार में डीआईओएस ने प्राचार्यों व शिक्षकों के साथ बैठक में सभी को दूसरी डोज का टीका लगवाने को प्रेरित किया। जिससे चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आ सके। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से मिले निर्देश के अनुसार सभी अपने कालेज के छात्रों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रतिदिन बुलाएं।
विज्ञापन

नर्स, आंगनबाड़ी व आशा नदारद
भरतकूप। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शनिवार को भरतकूप में वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम सोनू देवी उपस्थित पाई गई। आशा, आंगनबाड़ी के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी व्यक्त की। 17 लोगों को वैक्सीनेशन हो चुका था। इसके बाद जिलाधिकारी ने खरौंध व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्का पड़रिया का जायजा लिया। शिवनारायण, प्रिया गुप्ता स्टाफ नर्स अनुपस्थित रहे। एएनएम निर्मला मौजूद थी। डीएम ने कहाकि गांव में जाकर घर-घर पूछ कर वैक्सीनेशन कराएं। जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला दिव्यांग अधिकारी राजबहादुर सिंह, प्रधान शंभू सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed