फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparations to deal with emergency situations at airports tested through mock drill

Chitrakoot News: मॉकडि्रल से परखी एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी

Thu, 05 Dec 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with emergency situations at airports tested through mock drill
चित्रकूट - हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चित्रकूट हवाईअड्डे पर व्यापक एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियों की हाइजैकिंग जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी का आकलन किया गया। इसमें हवाई जहाज अपहरण की काल्पनिक स्थिति पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को अभ्यास में हवाईअड्डा प्रबंधन, जिला प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, स्थानीय कानून प्रवर्तन और आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों की संयुक्त भागीदारी रही। मॉक ड्रिल के दौरान विमान अपहरण की एक काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिससे संचार प्रोटोकॉल, संकट प्रबंधन रणनीतियों और सामरिक संचालन की प्रभावशीलता का परीक्षण किया जा सके। ड्रिल की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभ्यासों के महत्व पर जोर दिया। विमानपत्तन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि यह मॉक ड्रिल हमारी प्रतिक्रिया तंत्र में खामियों की पहचान करने और वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता को सुधारने में मदद करती हैं। अभ्यास में भाग लेने वाली एजेंसियों ने उच्च स्तर का समंवय और तैयारी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम मोहम्मद जसीम, एटीसी ईंचार्ज आलोक सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर विनय गंगेले, पुलिस क्षेत्राधिकार कर्वी राजकमल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी चित्रकूट पुष्पेंद्र कुमार, इंटेलिजेंस ब्यूरो चित्रकूट शिवाजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed