फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparations intensified for the election of block chief

चुनाव की रणवेदी बजते ही ब्लाक प्रमुख पद के लिए तैयारियां तेज

Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for the election of block chief
चित्रकूट। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने आदेश जारी किया है कि आठ जुलाई को नामांकन होगा और 10 जुलाई को मतदान होगा। जिले मेें सदर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ व रामनगर मेें ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों की माने तो भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्जा कर लिया है, लेकिन ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा को कड़ी मेहनत करनी पडे़गी। मानिकपुर ब्लॉक के चुनाव के लिए कई बार भाजपा व सपा के कार्यकर्ताओं के बीच कहा सुनी के साथ ही मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। वहीं पहाड़ी ब्लॉक से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. जय विजय सिंह की बहु अरुणा सिंह का भी नाम चर्चा में है। इनके लिए कई भाजपा कार्यकर्ता भी जोर लगाए हुए हैं। सपा ने सदर विधानसभा से ममता सिंह को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए टिकट दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे व सपा के अनुज यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए कई दिन से तैयारियां की जा रही हैं। सभी कार्यकर्ता प्रत्याशी को जिताने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed