{"_id":"6a72274ce89824fcb107f8d9","slug":"preparations-for-tulsi-jayanti-festival-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-134583-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तुलसी जयंती महोत्सव की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तुलसी जयंती महोत्सव की तैयारियां
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 13 तहसील सभागार में बैठक में महोत्सव की तैयारी का जायजा लेती एसडीएम व अन्य। सं
राजापुर (चित्रकूट)। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की पावन जन्मस्थली में तुलसी जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के लिए उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने बैठक में अफसर-जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के संग मंथन किया।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने यमुना तट पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय नाविकों के साथ एसडीआरएफ की तैनाती, प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और आवारा पशुओं को गोशाला भेजने पर जोर दिया। तहसीलदार भारत प्रताप सिंह ने कहा कि आयोजन समिति से कम से कम 50 स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए। कार्यक्रम स्थल तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखने और रूट डायवर्जन व्यवस्था अपनाई जाए। समाजसेवी सुनील मिश्रा ने सब्जी मंडी क्षेत्र में उचित बैरिकेडिंग व्यवस्था करने का सुझाव दिया। अशोक सोनी ने जलनिकासी और पेयजल व ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने की मांग उठाई। एसडीएम पूजा गुप्ता ने दस दिनों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, जर्जर विद्युत पोलों को बदलने, ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य टीम की तैनाती करने को भी कहा।
प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक पुलिस बूथ और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक कृपा शंकर त्रिपाठी, जेई विद्युत दारा सिंह यादव, जल संस्थान के लिपिक राजेंद्र भारती, अशोक द्विवेदी, शंकर दयाल जायसवाल, उमेश चंद्र सोनी, वीरेंद्र मौजूद रहे।