{"_id":"58c2df614f1c1b8338dc3f77","slug":"preparations-for-counting-will-be-complete-today-will-decide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारियां पूरी, आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारियां पूरी, आज होगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
तगणना स्थल के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिये तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मतगणना स्थल रामायण मेला परिसर में दोनों सीट के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग पंडालों व्यवस्था की गई है। दोनों विधानसभाओं के प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस फोर्स सहित पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।
मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने भी तैयारी के लिए एजेंटो के पास बनवा लिए हैं। सीतापुर जाने के मार्ग पर बैरियर लगा दिए गए हैं।
मुख्यालय के सीतापुर स्थित रामायण मेला परिसर में दोनों विधानसभा की गिनती कराने की व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार को कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण भी दिया गया। चित्रकूट विधानसभा के प्रेक्षक कृष्ण कुमार व मानिकपुर विधानसभा के प्रेक्षक वसारत सलीम, जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह ने मतगणना स्थल का सघन निरीक्षण किया। रामायाण मेला परिसर के सामने से गुजरने वाली सड़क से आने जाने वाले वाहनों को प्रतिबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया है कि चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थक जुलूस नही निकालेंगे। इसके अलावा उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
मतगणना स्थल के आसपास सामान बेंचने वाले दुकानदारों ने दुकानें सजा ली है। इसमें खाने-पीने की सामग्री बेचने के लिए स्टाक जमा लिया गया है। वहीं परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों को उनके समर्थक फूल के माला भी पहनाते हैं। इसको देखते हुए माला के लिऐ दुकानें सज गयी हैं। मिठाई की दुकानों पर लड्डू के पूर्व आर्डर भी दिए जा चुके हैं।