फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   pregnent lady died

गर्भवती की जान गई

Sat, 16 May 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 16 May 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

अंधविश्वास के चक्कर में एक गर्भवती की जान चली गई। उसे दर्द होने और न दिखाई देने पर परिजन डाक्टर के पास न ले जाकर झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे और पीड़िता कराहती रही। शुक्रवार रात उसकी सांसें थम गईं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। अब तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


दुबारी थाना पहाड़ी निवासी अनुसूचित जाति की आरती (25) पत्नी कुशल गर्भवती थी। उसका यह पहला बच्चा था। उसे अक्सर पेट में दर्द रहता था और आंखों से दिखना बंद हो जाता था। इस पर परिजनों ने समझा कि गर्भवती पर भूतप्रेत का साया है। नासमझी में वे लोग उसे डाक्टर के पास नहीं ले गए और ओझा के चक्कर में पड़ गए। गांव में ही उन्होंने आरती की झाड़-फूंक करानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके चलते उसकी तबीयत और खराब हो गई, इसके बाद भी ये लोग चिकित्सक के पास नहीं गए। दर्द से तड़प रही आरती ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो कुछ पुलिस कर्मी घर पहुंचे। ममसी से मृतका का पिता हीरालाल भी वहां पहुंचा। हालांकि किसी ने अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता की कमी बनी कारण
 इस संदर्भ में डा. कमलेश राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ने बताया कि लेबर पेन के समय झटके आदि की वजह से पेट में दर्द ज्यादा होता है। कई बार गर्भवती को दिखना भी बंद हो जाता है। गला सूखने लगता है। ऐसा गर्भवती महिला के अत्यधिक कमजोर होने की वजह से होता है। ऐसे में परिजनों को झाड़फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाए किसी चिकित्सक के पास जाना चाहिए। आरती की मौत परिजनों में जागरूकता की कमी और अज्ञानता के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed