फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pregnant woman slipped in the well after a bike

Pregnant woman slipped in the well after a bike

Sat, 05 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman slipped in the well after a bike
सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा रामनगर गांव से मुख्यालय आते समय शुक्रवार की दोपहर जयंती बांध के पास बाइक सड़क किनारे पड़ी मिट्टी से फिसल गई। जिससे बाइक में सवार भाई बहन सड़क पर गिर गए और इसके बाद फिसलकर गर्भवती महिला अर्द्धनिर्मित कुंए में जा गिरी। लगभग 15 फीट गहरे कुएं में घुटने तक पानी होने के कारण महिला की जान बच गई। उसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे बाद बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इटवां गांव निवासी गर्भवती सुमन पत्नी नीरज अपने भाई मुकेश के साथ बाइक से किसी काम के लिए मुख्यालय आ रही थी। जयंती बांध के पास सड़क किनारे गीली मिट्टी होने से बाइक फिसल गई। बाइक से गिरी सुमन फिसलते हुए सड़क किनारे बने अर्द्धनिर्मित कुंए में जा गिरी। जबकि मुकेश सड़क पर गिरकर मामूली रूप से घायल हुआ। बाइक चालक हेलमेट पहना था। इस घटना को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर आधे घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह महिला को कुएं से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पातल के डा. रफीक अंसारी ने बताया कि महिला की हालत शाम को सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed