फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pregnant woman killed with sharp weapons while sleeping at home

चित्रकूट: गर्भवती महिला की घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या

Sun, 29 Nov 2020 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman killed with sharp weapons while sleeping at home
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव में शनिवार देर रात को घर में सो रही गर्भवती महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में महिला के पति ने अपनी भाभी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खजुरिहा कला गांव निवासी रामराज कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई हरिमोहन व पड़ोसी संतोष कुशवाहा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने अधिकारियों से मिलकर कई बार जमीन को नाप भी कराई थी, जिसको लेकर दोनाें उससे खुन्नस रखते थे। कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह और उसकी पत्नी संगीता कुशवाहा (35) घर के बरामद में सो गए थे। तभी आधी रात को मुंह में कपड़ा बांधे पांच युवक घर में घुस आए और धारदार हथियार से सीने, गले व मुंह में हमला कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में चिल्लाने पर हमलावर उसकी भी हत्या करने के इरादे से उसे पकड़कर ले जा रहे थे। तभी वह चिल्लाने लगा, पड़ोसियों के जागने पर हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। हमलावरों में से उसने संतोष की पहचान की है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी मिलते ही रविवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पति रामराज ने भाभी सुमित्रा पत्नी हरिमोहन व पड़ोसी संतोष कुशवाहा पुत्र रामप्रसाद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपूजन यादव का कहना है कि जांच के बाद खुलासा होगा। फिलहाल नामजद आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
मायके वालों ने पति पर जताया शक
संगीता की वर्ष 2012 में शादी हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का एक पुत्र कृष्णा है। कौशांबी जिले के चरवा गांव में उसका मायका है। मामले को लेकर गांव के लोगों में चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। ऐसे में पति पर भी शक की सुई घूम रही है। वहां मायका पक्ष ने भी पति पर ही बेटी की हत्या करने का शक जताया है।
हत्या को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे
महिला की हत्या को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं कि पति-पत्नी दोनों बरामदे में लेटे थे। ऐसे में हमलावरों ने पति को न मार पत्नी की हत्या क्यों कर दी। इस घटना में पति को एक भी चोट नहीं लगी है। उसने पत्नी को बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि पति का कहना कि दोनों अलग अलग चारपाई में लेटे थे। हमलावर यह नहीं समझ पाए कि उन्होंने उसको समझ कर पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि सारी जानकारी जुटाई जा रही है। नामजद के अलावा मृतका के पति से भी पूछताछ कर सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के अलावा इनके मोबाइल नंबर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed