फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pregnant woman dies, maternal side suspects murder

Chitrakoot News: गर्भवती महिला की मौत, मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जताई

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, maternal side suspects murder
चित्रकूट /पहाड़ी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा मजरा अवगनी का पुरवा में शुक्रवार की सुबह गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मायका पक्ष ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि मृतका के पति ने कहा कि बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन

अवगनी का पुरवा निवासी कुशल वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी चंदा देवी (32) सात महीने की गर्भवती थी। पिछले चार दिनों से उसे पेट दर्द व सिर में दर्द था। प्राइवेट अस्पताल में उसे दिखाया गया था। जिससे उसे आराम मिला था। शुक्रवार की सुबह पेट दर्द होने के चलते सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदा देवी के मौत की जानकारी पड़ोसियों ने मायके पक्ष को दी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के रघुवंशीपुर के मजरा कलवारा खुर्द निवासी पिता रामगोपाल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 में पुत्री चंदा देवी की शादी की थी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पति कुशल वर्मा आए दिन पुत्री को प्रताडि़त करता था। पिछले वर्ष भी पुत्री को पीटा था। जिसके चलते उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत कराया था। ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की है। इस संबंध में पहाड़ी थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed