फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Praying for prosperity in the goodbye prayer of the month of Ramadan

Chitrakoot News: रमजान माह की अलविदा नमाज में मांगी खुशहाली की दुआ

Sat, 22 Apr 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Praying for prosperity in the goodbye prayer of the month of Ramadan
चित्रकूट। रमजान माह के अंतिम जुमा की अलविदा नमाज मुख्यालय कर्वी की मस्जिदों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में हुई। भीषण गर्मी और उमस के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशहाली और कामयाबी की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद गरीबों को दान भी दिया। सुरक्षा के लिए आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद, कजियाना, गौसिया व नूरानी मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर अलविदा जुमे की नमाज अदा कर एक-दूसरे को बधाई दी। तेज धूप होने के बाद भी मुस्लिमों में उत्साह रहा। इसमें बच्चे भी शामिल रहे। जामा मस्जिद में अधिक भीड़ होने कारण खुले परिसर में नमाज अदा की। भीषण गर्मी व धूप से बचाव के लिए टेंट लगाया गया था, लेकिन उमस से सभी परेशान रहे।
विज्ञापन


मानिकपुर, मऊ, राजापुर, सरैंया, शिवरामपुर, भरतकूप, बरगढ़ की मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। मानिकपुर स्टेशन पर ईद की पूर्व संध्या पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने ट्रेन व प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया। हर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने मस्जिदों के आसपास समेत कस्बे में रूट मार्च किया। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से ईद का पर्व मनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed