फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prayed for the longevity of husband by fasting Nirjala

पति के दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत कर मांगी दुआ

Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Prayed for the longevity of husband by fasting Nirjala
फोटो-10- हरितालिका तीज पर निर्जला व्रत रहने के दौरान पूजन की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले भर में पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने परंपरागत तरीके से पूजन अर्जन किया। निर्जला व्रत रहकर महिलाओं ने भगवान शिव की कथा सुनी। मंदिर और कई मोहल्लों में महिलाओं के समूहों ने भजन-कीर्तन किया। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हरितालिका तीज पर्व जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को भगवान शंकर, माता पर्वती सहित गणेश की विधि-विधान से पूजापाठ किया। इसके साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम घरों में किया गया। हरितालिका तीज पर्व में महिलाओं का उत्साह गुरुवार को देखने को मिला।
विज्ञापन

इस पर्व में महिलाएं निर्जला व्रत रहीं। शाम होने पर घरों में भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा पाठ किया। इसमें बेलपत्र सहित अन्य पूजा की सामग्री को चढ़ाया। पंडितों ने हरितालिका तीज पर्व की कथा सुनाई। भगवान शंकर को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती बिना कुछ खाये तपस्या करती रहीं। इसके बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम होता रहा।

फोटो-11- हरितालिका तीज पर निर्जला व्रत रहने के दौरान कोविड नियमों का पालन कर घर में पूजन करती महिला?

फोटो-11- हरितालिका तीज पर निर्जला व्रत रहने के दौरान कोविड नियमों का पालन कर घर में पूजन करती महिला?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed