{"_id":"6abe9b1320361b2023028be1","slug":"prasoon-and-divya-finish-first-in-the-race-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137085-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दौड़ में प्रसून व दिव्या प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दौड़ में प्रसून व दिव्या प्रथम
विज्ञापन
तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बरगढ़ (चित्रकूट)। राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय 28वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ स्पर्धाएं हुईं।
800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में महात्मा ज्योतिबा राव फुले इंटर कॉलेज के प्रसून ने प्रथम, सुंदर सिंह स्मृति इंटर कॉलेज लालता रोड के रवनीत पाल ने द्वितीय और पं. पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज के दिलीप पंडित ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर बालिका 800 मीटर में सुंदर सिंह पटेल इंटर कॉलेज लालता रोड की दिव्या प्रथम, बालिका इंटर कॉलेज मऊ की रोशनी द्वितीय और महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज की शालू तृतीय रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में सुंदर सिंह पटेल इंटर कॉलेज के उमेश प्रथम, पं. पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज के सुरेश द्वितीय और राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज मऊ के सुधीर तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका 200 मीटर में महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज खंड़ेहा की पारुल प्रथम, बालिका इंटर कॉलेज मऊ की शीलू द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल टिकरा की सुधा तृतीय रहीं। 600 मीटर सब जूनियर बालक में कलचिहा के सूरज प्रथम, पूरबपताई के शंभू द्वितीय और टिकरा के सुनील तृतीय रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग 600 मीटर में बालिका इंटर कॉलेज मऊ की गुड़िया प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ की प्रीति द्वितीय और महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज की अर्पिता तृतीय रहीं। 100 मीटर सीनियर बालक में राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ के समीर तिवारी प्रथम, मॉडल इंटर कॉलेज हरदीकला के रिंकू पाल द्वितीय और सुंदर सिंह पटेल स्मृति इंटर कॉलेज के विवेक सिंह तृतीय रहे।
बालिका वर्ग 100 मीटर में मऊ की सकीना बानो प्रथम, दिव्या द्वितीय और रत्ना तृतीय रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ के प्रधानाचार्य विजय कुमार सोनी और विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण शुक्ला ने सरस्वती पूजन के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल शिक्षक मनीष कांत पटेल, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, आलोक सिंह, कविता गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।