{"_id":"5f23106a8ebc3e63c03df5e0","slug":"prashikshan-poora-hone-par-pramaan-patr-mila-to-khile-chehare-chitrakutt-news-knp574203977","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र मिला तो खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र मिला तो खिले चेहरे
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पॉसिंग आउट परेड में शामिल पीएसी रिक्रूट आरक्षी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 198 पीएसी रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र मिला तो इनके चेहरे खिल गए। परेड की आईजी जोन प्रयागराज ने सलामी ली। कानून व संविधान की रक्षा के लिए काम करने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस लाइंस में गुरुवार को पीएसी रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड के प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी दर्शन यादव और द्वितीय कमांडर रिक्रूट आरक्षी शुभम सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट हुआ। मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश, सांसद आरके सिंह, डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल ने इंडोर, आउटडोर की परीक्षाओं में अलग-अलग विषयों में प्रथम स्थान पाने रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी दी। अंकित मिश्रा को सर्वाधिक अंक पाने पर बेस्ट कैडेट चुना गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस एक ऐसा संगठन है जिसकी ओर प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए देखता है। पुलिस अधीक्षक ने शपथ दिलाई। अपर पुलिस महानिदेशक, सांसद, डीएम को स्मृति चिह्न दिया गया। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, सेवानिवृत्त डीजी गोपाल गुप्ता, सीडीओ डॉ महेंद्र सिंह, एएसपी/नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रकाश स्वरूप पांडेय, सदर एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय, सीओ मऊ विज्येंद्र द्विवेदी, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, सभी थाना प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी, चौकी प्रभारी मौजूद रहे।