{"_id":"690a471e6fe5f108d00696cf","slug":"pradhan-will-be-able-to-spend-one-lakh-and-zip-members-will-be-able-to-spend-seven-lakh-in-elections-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-122825-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रधान एक लाख तो जिपं सदस्य चुनाव में खर्च कर सकेंगे सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रधान एक लाख तो जिपं सदस्य चुनाव में खर्च कर सकेंगे सात लाख
Wed, 05 Nov 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव लड़ने वालों के लिए नामांकन, जमानत राशि व चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई है। प्रधान, पंच, बीडीसी, डीडीसी पदों के लिए अलग- अलग शुल्क व खर्च सीमा रखी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सामान्य उम्मीदवारोंं के नामांकन पत्र शुल्क 200 रुपये रखा गया है। जमानत राशि 800 रुपये जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग व महिला उम्मीदारों के लिए यह राशि आधी होगी। अधिकतम दस हजार रुपये खर्च कर सकेंगे।
ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन शुल्क 600 रुपये व जमानत राशि तीन हजार रुपये रखी गई है। आरक्षित वर्ग के लिए नामांकन शुल्क 300 रुपये और जमानत राशि 1500 रुपये रखा गया है। चुनाव में अधिकतम 1.25 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सामान्य के लिए नामांकन शुल्क 600 रुपये तय किया है। आरक्षित के लिए रकम आधी रहेगी। जमानत राशि 1500 रुपये रखी गई। चुनाव में अधिकतम एक लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क एक हजार रुपये हैं। जमानत राशि आठ हजार रुपये रखी गई है। इसके अलावा अनूसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये व जमानत राशि चार हजार रुपये रखी गई है। इस श्रेणी के उम्मीदवार 2.50 लाख तक खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए नामांकन शुल्क दो हजार रुपये व जमानत राशि पांच हजार रुपये तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के लिए एक हजार व जमानत राशि दो हजार 500 रुपये रखी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क तीन हजार व जमानत राशि 25 हजार रुपये रखी गई है। आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उम्मीदवार सात लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।