{"_id":"5f3196c38ebc3e4ae2047719","slug":"prabhat-pheri-replaces-online-program-dm-chitrakutt-news-knp5761909150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात फेरी की जगह हों ऑनलाइन कार्यक्रम: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात फेरी की जगह हों ऑनलाइन कार्यक्रम: डीएम
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रभात फेरी की जगह ऑनलाइन कार्यक्रम कराए जाएं।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सुबह सात बजे प्रभात फेरी की जगह पेंटिंग, चित्रकला, निबंध, राष्ट्रगीत आदि के ऑनलाइन कार्यक्रम कराए जाएं। सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाए। 8:30 बजे विद्यालयों में ध्वजारोहण होगा। नौ बजे मलिन बस्तियों में जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी और एपीओ डूडा की ओर से सफाई कार्यक्रम होगा। सुबह 9:30 बजे प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम होगा। 10 बजे चिकित्सालयों पर मरीजों को फल बांटे जाएंगे। दोपहर एक बजे दृष्टिहीन बालिका विद्यालय शंकर बाजार में आयोजन होगा। डीएम ने कहा कि कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक दूरी को ध्यान में रखकर किया जाए।
यहां सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, एसडीएम कर्वी राम प्रकाश, मानिकपुर संगम लाल, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, डीडीओ आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।