{"_id":"6ac92a8420be3b0514034593","slug":"power-supply-falters-ahead-of-the-festival-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137464-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: त्योहार से पहले डगमगाई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: त्योहार से पहले डगमगाई बिजली व्यवस्था
Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। त्योहारों से पहले ही जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में मुश्किल से 18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। नवरात्र नजदीक होने से लोग चिंतित हैं।
अघोषित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर की बात करें तो बिजली आने-जाने का कोई तय शेड्यूल ही नहीं है। सभासद रमेश सोनी और रामनरेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात ही दो बार लंबी कटौती हुई।
रात एक बजे लाइट गुल हुई तो एक घंटे बाद आई। इसके बाद 2 बजकर 40 मिनट पर फिर अंधेरा छा गया। करीब आधा घंटे बाद सप्लाई बहाल हुई। दिन में भी हर एक-दो घंटे में लाइट जा रही है। इससे व्यापार और घरेलू कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी बदतर है। रैपुरा क्षेत्र के राहुल पटेल, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, कपिल पटेल और मान सिंह ने बताया कि रैपुरा और आसपास के गांवों में 14 घंटे भी बिजली पूरी नहीं मिल रही। बीच-बीच में शटडाउन के नाम पर घंटों सप्लाई बंद कर दी जाती है। इससे बच्चों की पढ़ाई, खेतों की सिंचाई और छोटे व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत भी कराया है। मऊ क्षेत्र के मवई कला गांव में बस्ती का ट्रांसफार्मर जल गया है।
ग्रामीण राजेश सिंह ने बताया कि कई दिनों से गांव के लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। मानिकपुर तहसील के गढ़चपा गांव में तो विभाग की लापरवाही की हद हो गई। ग्रामीण राजू द्विवेदी और रामलाल ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर जला, विभाग ने दूसरा लगाया, वह भी दो दिन में जल गया। दो दिन से पूरा गांव अंधेरे में है।
यही हाल जंगल से सटे अगहरौंडा, ऐलहा बड़ेया, बगदरी, चंदामारा, चूल्ही और दादी माफी गांवों का है। ऐलहा के रामसेवक और बगदरी के कमलेश सिंह ने बताया कि वोल्टेज की आंख-मिचौली और बार-बार ट्रिपिंग से मोटर, फ्रिज और अन्य उपकरण जल रहे हैं।
--
वर्जन
दुरुस्त कराए जा रहे बिजली उपकरण
नवरात्र और दशहरा से पहले पावर हाउस और लाइनों में लगे उपकरणों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम चल रहा है, ताकि त्योहार पर निर्बाध सप्लाई दी जा सके। जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत बदला जा रहा है।- सुरेंद्र कुमार कश्यप, अधिशासी अभियंता विद्युत।