{"_id":"6a022b3dcb029e8009044684","slug":"post-office-server-down-for-15-days-consumers-upset-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130922-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डाकघर में 15 दिन से सर्वर ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डाकघर में 15 दिन से सर्वर ठप, उपभोक्ता परेशान
Tue, 12 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 12 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के डाकघर में पिछले 15 दिनों से सर्वर ठप पड़ा है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट, पार्सल और बचत खातों में लेनदेन जैसी सभी डाक सेवाएं प्रभावित हैं। रजिस्ट्री की रसीदें भी हाथ से लिखकर दी जा रही हैं।
कस्बा निवासी रमेश कुमार नामदेव ने बताया कि वे अपनी पुत्री की कन्या सुमंगला योजना की किस्त जमा करने आए थे, पर सर्वर न चलने से वापस लौटना पड़ा। यह उपडाकघर ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र सहारा है। उप डाकपाल मनोज पांडेय ने बताया कि 29 अप्रैल को आई तेज आंधी से सर्वर में तकनीकी कमी आ गई थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सूचना दी गई है और जल्द ही सर्वर ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।