{"_id":"0de8d12ec48f8336d957b9a04432a9d6","slug":"poor-womens-are-coming-daily-but-dont-getting-blanket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! रोजाना आते हैं, कंबल नहीं मिलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! रोजाना आते हैं, कंबल नहीं मिलता
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 02 Jan 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
=तहसील पहुंची महिलाओं ने लेखपाल पर रोजाना बुलाने के बाद भी कंबल न देने का आरोप लगाया है। वहीं तहसीलदार कंबल खत्म होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
फुलगंजी निवासी नथिया पत्नी जौहरी, कलावती पत्नी मौला, परासनटोला तरौंहा निवासी जैनब पत्नी बरबाद अली, तिजिया पत्नी नसीर अली ने बताया कि वे एक हफ्ते से तहसील कंबल लेने आ रहीं हैं।
विज्ञापन
लेखपाल उनको बुलाकर अंगूठा और दस्तखत करा लेता है लेकिन उन्हें कंबल नहीं मिलते। शुक्रवार को भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
इस संबंध में तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल कंबल खत्म हो गए हैं और जब आएंगे तो इन्हें दिए जाएंगे। महिलाओं को बुलाने की बात गलत है।