{"_id":"a48c93906b9753d7eb0ea7bac14e6dc6","slug":"pomp-be-celebrated-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्कूल-कालेजों में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजनों की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से होगी। जिलाधिकारी नीलम अहलावत कलेक्ट्रेट में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण करेंगी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन (खोह) में सुबह 9 बजे परेड फाल-इन में पुलिस जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्ट कर सलामी देंगे। स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर बच्चों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। चित्रकूट इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गोस्वामी तुलसी दास महाविद्यालय, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय समेत अन्य स्कूल-कालेजों में ध्वजारोहण होगा। झंडारोहण के बाद फल और मिठाई बांटी जाएगी।
विज्ञापन