फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Politics heats up over the broken road of the city

शहर की टूटी सड़क को लेकर राजनीति गरमाई

Sun, 19 Sep 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up over the broken road of the city
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज की टूटी सड़क और दोनों ओर गड्ढों की मरम्मत का काम तो शुरू नहीं हुआ लेकिन उसमें राजनीति जरूर होने लगी है। विपक्षियों को जहां सत्ताधारी भाजपा के नेताओं पर व्यंग्य कसने का मौका मिला है वहीं भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों को बताया है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले पेट्रोल पंप तिराहे की हालत कई साल से खराब है। कुछ इसी तरह करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज की सड़क का भी होने लगा है। कई बार अमर उजाला में इस रेल पटरी के ऊपर की टूटी सड़क और दोनों ओर के गड्ढायुक्त संपर्क मार्ग की हालत की खबर का प्रकाशन भी किया। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं के इशारे पर ही विभागीय अधिकारी इस सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। भाजपा के नेताओं ने अधिकारियों को अपने-अपने गांव की सड़कों को बनवाने का दबाव बनाया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की नीति के कारण ही अधिकारी बेलगाम हैं। वह सिर्फ मीटिंग कर योजना बनाते हैं। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि खाऊ कमाऊ नीति में जुटे हैं।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में सांसद आरके सिंह पटेल ने एक पत्र जारी कर बताया कि विभागीय अधिकारियों समेत रेल विभाग को भी पत्र लिखकर इस ओवरब्रिज की टूटी व गड्ढायुक्त सड़क को बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका जवाब आ चुका है। बारिश थमते ही जल्द इसकी मरम्मत शुरू होगी। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुददा नहीं है तो बेवजह आरोप लगा रहे हैं। टूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का जाल पूरे प्रदेश में बिछाने का काम शुरू हो चुका है। जिले की सभी ऐसी सड़कों का एस्टीमेट विभाग को बनाने के निर्देश हैं। इसमें काम शुरू होगा, सर्वे भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार साल बीते, नहीं बन पाया संपर्क मार्ग
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज के शंकर बाजार की ओर एक तरफ का संपर्क मार्ग अधूरा पड़ा है। साढ़े चार साल बाद भी महज 50 मीटर की रोड कोई विभाग नहीं बनवा पाया है। स्थानीय नीरज केशरवानी, संजीव अग्रवाल, रूपेश वर्मा, अजय गुप्ता व प्रदीप सिंह ने बताया कि कई बार सीएम से लेकर डीएम तक को पत्र लिखकर इस अधूरी सड़क बनवाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश के दिनों में यहां आवागमन में भारी परेशानी होती है। ओवरब्रिज से उतरकर इस मार्ग की ओर आने-जाने में लोग अक्सर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई बार अधिकारी सर्वे भी कर चुके लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed