फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   political

प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी

Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
political
मऊ( चित्रकूट)। भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन गुरुवार को रामनगर में हुआ। सम्मेलन में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। सांसद आरके सिंह पटेल व मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक क्षेत्र में विकास की दिशा में अच्छा काम हुआ है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार में समाज का प्रत्येक ईमानदार और सम्भ्रांत व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित महसूस समझ रहा है। जबकि अपराधी एवं गुंडे खौफ में है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, शिवशंकर सिंह, अरुण सिंह, गणेश प्रताप सिंह, मनीष सिंह व अभिनव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed