फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police,temple,river,mahoba,hamirpur

मौनी अमावस्या दो दिन, आने लगे श्रद्धालु

Mon, 08 Feb 2021 09:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
police,temple,river,mahoba,hamirpur
फोटो-7- माघ माह के पहले सोमवार को मंदाकिनी किनारे रामघाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। माघ माह के दूसरे सोमवार को रामघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर पुरोहितों को दान कर पुण्य कमाया। मतगेन्द्रनाथ स्वामी का जलाभिषेकर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। गुरुवार यानी 11 फरवरी को माघ माह की मौनी अमावस्या है। तीन दिन पहले से ही सुदूर जिलों के श्रद्धालुओं का आगमन शुरूहो गया है। टीकमगढ़, छतरपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा समेत अन्य जिलों के लोग दंडवती परिक्रमा लगाते हुए आ रहे हैं। भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास व जानकीमहल के मंहत सीताशरण महाराज ने बताया कि इस बार कुछ ग्रह नक्षत्र के चलते मौनी अमावस्या का पर्व बुधवार यानी 10 फरवरी को भी माना गया है। उधर, लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में मौनी अमावस्या को लेकर अधिकारियों, साधु, संतों के साथ बैठक हुई। तय हुआ कि परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण पूर्णतया प्रतिबंधित है। सीतापुर का पुराना रोड जो पाइप लाइन डालने से टूट गया है उसे तत्काल ठीक कराएं। भरतकूप मंदिर रोड भी तत्काल बनवा जाए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई के उपस्थित न होने पर जवाब तलब किया जाए। उन्होंने सभी जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तैनाती स्थल पर रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराएं। इस मौके पर कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास ने कहा कि बाहर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। प्रशासन के सहयोग से मेला सकुशल संपन्न कराया जाएगा। बैठक में संबंधित अधिकारी, विभिन्न मठ, मंदिरों के साधु, संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed