फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police picked up the businessman's son from the bullion market

सराफा बाजार से पुलिस ने व्यापारी के पुत्र को उठाया

Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police picked up the businessman's son from the bullion market
फोटो-12- हरिओम सोनी - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के सराफा व्यापारी के पुत्र को पुलिस दुकान से उठाकर ले गई। इस लेकर व्यापारियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि व्यापारी के पुत्र को ले जाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पांच लाख देने का दबाव बनाया जा रहा है। आशंका जताई है कि पुलिस उसके पुत्र को फर्जी मामले में फंसा सकती है।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार निवासी सभासद रमेश सोनी ने बताया कि उसकी दुकान शंकर बाजार स्थित सराफा बाजार में है। उसका पुत्र हरिओम सोनी 18 अप्रैल को बैठा था। अचानक एक दरोगा व कुछ पुलिस वाले आए जो अपने आप को एसओजी टीम बता रहे थे। उनके साथ एक चोर भी था।
विज्ञापन

जिसने जेवरात बेचने की बात कही। इसके बाद उसके पुत्र को जबरन पुलिस उठा ले गई। आरोप लगाया कि जब वह कर्वी कोतवाली में मिलने गए तो वहां जानकारी से इनकार कर दिया। बांदा जाने पर पता चला कि बिसंडा थाने की पुलिस उसके पुत्र को ले गई है। वहां जाने पर दरोगा उसके पुत्र को प्रताड़ित कर रहा था। कह रहा था कि पांच लाख का इंतजाम करो वरना जेल भेज देंगे। जबकि आज तक कोई चोरी का माल नहीं खरीदा न ही वह इस चोर को पहचानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी ने कहा कि किसी को झूठा न फंसाया जाए। यदि ऐसा किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed