{"_id":"609ac7328ebc3e4b3b57cf91","slug":"police-petrol-chtrakoot-chitrakoot-crime-chitrakutt-news-knp627899437","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद पर दी पेट्रोल पंप उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद पर दी पेट्रोल पंप उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे एक पेट्रोल पंप पर बाइक से पहुंचे दो युवकों का पेट्रोल भराते समय सेल्समैन से विवाद हो गया। आक्रोशित युवकों ने पूरा पेट्रोल पंप उड़ाने की धमकी दे डाली। इससे पूरे पंप परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक हाथ में लिए पन्नी में तरल पदार्थ को तेजाब बता रहे थे। इसी बीच सूचना पर यूपी 112 और कोतवाली पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस वाहन देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। शाम को दूसरा आरोपी भी पुलिस के हाथ लग गया। जांच में तरल पदार्थ कच्ची शराब निकली।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा के पास बरूईकुइया के पास स्थित पेट्रेाल पंप के मैनेजर कुशल सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को दो युवक बाइक से आए और बाइक में पेट्रोल भराया। सेेल्समैन ने रुपये मांगे तो गालियां देते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वे शराब के नशे में थे। अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर युवकों को पकड़ा तो हाथ में लिए पन्नी में तेजाब भरी बताकर आरोपियों ने पंप व कर्मचारियों पर फेंकने की धमकी दी। इससे कर्मचारी डर गए।
इसी बीच सूचना पर यूपी 112 की टीम और कोतवाली से एसआई आनंद कुमार मय फोर्स पेट्रोल पंप के पास पहुंच गए। पुलिस देख आरोपी भागे तो बाइक चालक अमर पाल को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से जो पन्नी में भरा तरल पदार्थ मिला उसमें कच्ची शराब थी। इसी को आरोपी तेजाब बता रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तलाश कर शाम को लोढ़वारा गांव के पास से दूसरे आरोपी बउआ सिंह को भी कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। पेट्रेाल पंप मैनेजर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।