फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police encounters robberies, two robbers arrested

डकैतों से पुलिस की मुठभेड़, दो डाकुओं को दबोचा

Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police encounters robberies, two robbers arrested
चित्रकूट: गोली लगने से घायल डाकू मुबारक उर्फ भोले। - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। नवोदित डाकुओं के गैंग से रविवार सुबह पुलिस की मानिकपुर थानाक्षेत्र के सुआरगढ़ जंगल में आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर गोलियों की बौछार हुई। 50 हजार के इनामी डाकू मुबारक उर्फ भोले के पैर में गोली लगी है। एक अन्य साथी भी पकड़ा गया। वहीं सरगना हनीफ के गोली लगने की संभावना है लेकिन वह एक अन्य साथी के साथ भाग निकला। पकड़े गए डाकुओं के पास एक रायफल, एक बंदूक समेत भारी मात्रा में कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में मानिकपुर एसओ केके मिश्रा, एसओजी टीम (डीआईजी बांदा) प्रभारी शिवप्रताप व सर्विलांस टीम प्रभारी श्रवण कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सुआरगढ़ जंगल में डाकुओं की सूचना पर घेराबंदी की। सुबह लगभग नौ बजे पुलिस की सूचना होते ही डाकू हनीफ गैंग ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस टीम ने गोलियां बरसाईं। लगभग एक घंटे तक जंगल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा। पुलिस टीम की ओर से दो गोली डकैतों के पैर में लगी तो गैंग के पैर उखड़ गए। घायल डकैतों को लेकर साथी भागने लगे। यह देख पुलिस ने दौड़कर मुबारक उर्फ भोले व केशन निवासी गढ़ मऊ को एक रायफल एक बंदूक व भारी मात्रा में कारतूस समेत दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार डाकू सरगना हनीफ 50 हजार रुपये का इनामी है। उसके साथ दूसरा भागने वाला डाकू मैकू है। इनकी तलाश की रही है। पकड़े गए डाकुओं में मुबारक 50 हजार का इनामी है। इस पर यूपी-एमपी के कई थाने में दो दर्जन हत्या, अपहरण, फिरौती वसूली, धमकी, मारपीट व फायरिंग करने के मामले दर्ज हैं। दूसरे डाकू केशन पर कोई इनाम नहीं है। घायल डाकू का पुलिस सुरक्षा में मानिकपुर अस्पताल में इलाज जारी है। घायल भोले डाकू के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक ने डकैतों को पकड़ने वाली टीम के प्रयास की सराहना कर नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed