फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police caught interstate thief with money and jewelery

Chitrakoot News: अंतरराज्यीय चोर को पुलिस ने रुपये -जेवरात के साथ पकड़ा

Tue, 09 Sep 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 09 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police caught interstate thief with money and jewelery
चित्रकूट। घर में घुसकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर अनुज उर्फ गोधा सिंह गौर को पुलिस ने धर दबोचा। इसके कब्जे से नकदी, जेवर व एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

मथुरा जिले के थाना वृंदावन के दावानल कुंड निवासी राधिका दास ने आठ सितंबर को नया गांव चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि धर्मनगरी चित्रकूट के सिरसावन के ददरौहा आश्रम में रूके थे। उसका बैग आश्रम से चोरी हो गया था। इसमें 2.40 लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी रखी थी। मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की जानकारी की गई। पता चला कि चोर कोतवाली कर्वी के सीतापुर कस्बे के चगौलिया निवासी अनुज उर्फ गोधा सिंह किराये के मकान में रहता है।यह बांदा जिले के पैलानी थाना के मरझा का मूल निवासी है।
विज्ञापन

चित्रकूट क्षेत्र के सीओ राजेश बंजारे व नया गांव थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि इसको सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर भरतघाट के पास पकड़ा गया। इसने कई घरों में चोरी करने की बात स्वीकारी है। जिसमें भरतघाट के पास एक घर में घुसकर महिला से मारपीट भी की थी। आरोपी के पास से 2.37 लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी सहित एक तमंचा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed