{"_id":"66182d4af6edbfa53e04aa74","slug":"police-caught-arms-factory-one-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106220-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुलिस ने पकड़ी शस्त्र फैक्टरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुलिस ने पकड़ी शस्त्र फैक्टरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। मौके से छह असलहे, उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
गुरुवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पत्रकार वार्ता में अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार की सुबह थाना भरतकूप प्रभारी प्रवीण सिंह ने टीम के साथ पहरा गांव के डढि़या के मजरा स्थित आम के बाग में दबिश दी। यहां असलहा फैक्टरी चल रही थी। घेराबंदी कर पुलिस डढिय़ा पहरा भरतकूप निवासी चुन्नीलाल यादव उर्फ बाणासुर को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से 315 बोर के चार तमंचा, 12 बोर के दो तमंचा, तीन अर्द्ध निर्मित तमंचा, सात कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि भरतकूप थाने में मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक अजहर जमाल, बाल किशुन, कल्लू खां, संदीप लोधी, सतीश यादव, शिवम मिश्रा, महिला आरक्षी दीपिका आदि मौजूद रहे।