फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police arrested three murderers

तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three murderers
तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के कपड़े किए बरामद
- वनकर्मी की करंट के बाद हत्या का मामला
अमर उजाला फालोअप
मानिकपुर (चित्रकूट)। वन निगम कर्मी अनूप सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों में तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निशानदेही के आधार पर हत्या में प्रयुक्तकी गई कुल्हाड़ी व मृतक के कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा है। अब शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके पूर्व दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को वन कर्मी अनूप सिंह अपने घर कशेरुवा से सुबह 4:30 बजे खेतों की तरफ टहलने गए थे। खेतों के पास शिकारियों द्वारा जानवर के शिकार के लिए तार लगाए गए थे। इन तार में करंट दौड़ रहा था। अनूप सिंह करंट की चपेट में आ गए थे। शिकारियों ने घटना को छिपाने के लिए मृतक को कुल्हाड़ियों से काट कर घटना स्थल से 3-4 किमी दूर जंगल मे वन विभाग की पत्थर की खखरी में छिपा दिया था। मृतक के भाई अजय सिंह ने गांव के ही सात लोगों लखन पुत्र लक्ष्मन, बच्चू पुत्र हीरालाल, राजेश पुत्र रामआसरे, जीवा पुत्र बुधई, नत्थू पुत्र श्याम, सोमनाथ पुत्र बौरा, संतोष पुत्र महेश को हत्याकांड में होना बताया था। रविवार को जीवा उर्फ जियालाल पुत्र बुधई व नत्थू पुत्र श्याम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शेष पांच आरोपी फरार थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी राजेश पुत्र रामआसरे, बच्चू पुत्र हीरालाल, संतोष पुत्र महेश को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर काली घाटी के पास से पकड़ा गया है। थाने में पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्तकुल्हाड़ी और मृतक के कपड़े बरामद कर जेल भेजा है। शेष दो आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------फोटो नंबर- 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed