फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police arrested six in the murder of businessman's daughter.

Chitrakoot News: व्यापारी की बेटी की हत्या में पुलिस ने छह को उठाया

Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Police arrested six in the murder of businessman's daughter.
चित्रकूट। व्यापारी शिवनरेश अग्रहरि की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस की छह जांच टीमें सबूत जुटाने और संदिग्धों को ढूंढने में लगी हैं। शनिवार को पुलिस ने कौशांबी जिले के चार युवकों को शक के आधार पर पकड़ा है। पूछताछ के लिए बंजारा समुदाय के दो लोगों को उठाया है। शक के आधार पर 38 मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

पिछले शनिवार को शहर के बनवारी पुर मार्ग स्थित व्यापारी के घर मेें घुसकर उसकी बेटी की हत्या दी गई थी। इस मामले में पुलिस पांच साल में पकड़े गए अपराधियों और घुमंतू समुदाय के लोगों पर भी नजर रख रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सबूत एकत्र कर रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

व्यापारी शिवनरेश का कहना है कि अब उन्हें बचे परिवार चिंता है। इसी कारण वह रात में अपने घर पर ताला लगाकर पास में ही रहने वाली बड़ी बेटी के घर चले जाते हैं। दिन में फिर इसी घर में आ जाते हैं। पूछने पर पुलिस कहती है कि जांच चल रही है। जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छह टीमें लगाई गई हैं। कई संदिग्धों को पकड़ा है। इनसे टीम पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed