{"_id":"58712fae4f1c1bff78158352","slug":"please-vote-fearlessly-flag-march","type":"story","status":"publish","title_hn":" निडर होकर करें मतदान, फ्लैग मार्च किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडर होकर करें मतदान, फ्लैग मार्च किया
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पाठा क्षेत्र में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण और ग्रामीणों से बातचीत करतीं डीएम मोनिका रानी व एसपी डीपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस्यु प्रभावित गांवों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। भयमुक्त होकर मतदान करने को प्रेरित कर आश्वस्त किया कि दस्युओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। मतदाताओं को परेशान करने वालों की गुप्त रूप से शिकायत करें। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। चौपाल के बाद गांव के स्कूलों में बनाये गये बूथ का भी निरीक्षण किया। इसी दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस फ ोर्स के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया।
शनिवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने संयुक्त रूप से विकास खंड मानिकपुर के दस्यु प्रभावित गांव पंचायत गिदुरहा, रानीपुर कल्याणगढ़ के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगायी।
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव में निडर होकर मतदान करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में 23 फ रवरी को मतदान होंगे। भयमुक्त होकर वोट डाले परेशानी होने पर यूपी-100 पर सूचना दें, यह सुविधा नि:शुल्क है । ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में एक ग्रामीण ने अपने पक्ष में वोट डालने के लिए गांव के कुछ व्यक्तियों के साथ मारपीट की थी। जिस पर एसपी ने इस व्यक्ति को जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं इसी दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस फ ोर्स के साथ गांव में रूट मार्च किया। नगर पंचायत क्षेत्र मानिकपुर में गाड़ियों से रूट मार्च हुआ। सभी स्थानों पर काल सेंटर का नंबर बताया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय व ग्राम में इन नंबरों को चस्पा कराया जाए।