{"_id":"0db2bc53e96e28bb4e88069e58a3ed7e","slug":"plantation-today-for-enrollment-in-the-guinness-book-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए पौधरोपण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए पौधरोपण आज
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे प्रदेश में रविवार को एक साथ वन विभाग द्वारा दस लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में दस स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विभाग को उम्मीद है कि एक साथ इतने पौध रोपण से प्रदेश का नाम गिनीज बुक में शामिल हो जाएगा।
कंजर्वेटर वन विभाग चित्रकूट धाम डा. केएल मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले में बरगढ़ रेंज में पौधरोपण किया जाना है।
कुल 61 हजार पौधों को देसाह वनखंड के पचास हेक्टेअर के क्षेत्र में लगाया जाएगा। बताया कि पूरे प्रदेश में दस स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया गया है।
डीएफओ वीके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी नीलम अहलावत पौध रोपण की शुरुआत करेंगी। इस दौरान गिनीज बुक की टीम भी मौजूद रहेगी और सत्यापन करेगी।
पौधे पूरे प्रदेश में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लगाए जाएंगे।