{"_id":"5f19d3cf8ebc3e63c03df306","slug":"plantation-programme-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5728809110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया पौधरोपण, प्रस्तावित की कई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया पौधरोपण, प्रस्तावित की कई मांग
विज्ञापन
फोटो-7- पौधे रोपते भाकियू के पदाधिकारीगण
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में भारतीय किसान यूनियन इकाई का वार्षिक अधिवेशन भीमराव अंबेडकर कॉलेज बरवारा में जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि सरकार से संचालित योजनाओं का लाभ सीधे न मिलकर योजनाए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने अधिवेशन में नए कार्यकारणी सदस्यों पर जोर देते हुए कहा कि 20 अगस्त तक न्याय पंचायतों व ग्राम इकाइयों का गठन पूर्ण करें। मंडल सचिव रामकरन सिंह ने कहा कि शासन व प्रशासन को कई बार समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि अब किसान आंदोलन के लिये बाध्य हो रहे हैं।
जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने डीएम से मांग की है कि पहले की तरह किसान दिवस की बैठक सुनिश्चित कराएं। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने मनु वाटिका बरवारा में पौधरोपण किया। इस मौके पर संरक्षक पीढ़िया बाबा, उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, नथन प्रधान, प्रेम सिंह, जिला प्रवक्ता हरबकश सिंह, तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, शिवदयाल सिंह, नीलकण्ठ द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहें।