फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   plant,DM,boundrywall,helicopter

एयरपोर्ट के काम में धीमी गति पर लगाई फटकार

Mon, 22 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
plant,DM,boundrywall,helicopter
फोटो-3- देवांगना हवाई पटटी के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम शेषमणि पांडेय। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। आखिकार प्रदेश के सुंदर एयरपोर्ट में रनवे का काम धीमा चलने की सुध जिला प्रशासन ने सोमवार को ली। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय हवाई पटटी पहुंचे और मौजूद अधिकारियों को काम धीमा करने पर फटकार लगाई। निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप हवाई पट्टी का काम 2021 में पूरा कराएं। पुराने रनवे के पास लगे मशीनरी प्लांट को जल्द हटाया जाए। उधर, सोमवार को ही सरकार ने अपने बजट में भी इस बात का जिक्र किया है कि प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट की तरह चित्रकूट का टेबल टाप माडल एयरपोर्ट इसी वर्ष प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

बार-बार कोरे आश्वासन के बाद एयरपोर्ट निर्माण की धीमी गति पर अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते डीएम ने हवाई पट्टी विस्तारीकरण के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रेन, पुराने रनवे तथा नए रनवे के कार्यों, पहुंच मार्ग, बाउंड्री वाल, रिटेनिंग वॉल आदि विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं राइट्स संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए रनवे का कार्य बहुत धीमा चल रहा है। इसमें तेजी गति से काम करें। शासन से समय सीमा तय की गई है उसी के अनुसार कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाएं। पुराने रनवे के पास जो मशीनरी प्लांट लगा है उसको तत्काल अन्य जगह शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed