फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pilgrims killed in accident and researchers

हादसों में तीर्थयात्री और शोधार्थी की मौत

Fri, 23 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 23 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims killed in accident and researchers
आश्रम की तीसरी मंजिल से गिरे तीर्थयात्री के पास मौजूद आश्रम के महंत। - फोटो : amarujala

महाराष्ट्र के एक तीर्थयात्री की मोबाइल पर बात करते समय आश्रम की तीन मंजिला इमारत से गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के बिठ्ठल जिले के पितेश कुमार (40) पुत्र महावीर प्रसाद दस दिन पूर्व नया गांव मप्र स्थित जानकीकुंड के गोविंददास आश्रम आया था।

विज्ञापन


गुरुवार रात वह मोबाइल से बात करते हुए आश्रम की छत पर पहुंचा। इसी बीच विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इससे वह बात करते समय छत की मुंडेर तक आ गए और पैर फिसलने से तीन मंजिला भवन से नीचे जा गिरा। रात भर वह फलहारी आश्रम के बगीचे में पडा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसे नीचे गिरा देख पुलिस को सूचना दी। आश्रम के महंत गोविंददास ने बताया कि मृतक दो माह के लिए यहां अनुष्ठान कराने आया था। दस दिन तक अनुष्ठान चला। वह कमरे में अकेले थे। सूचना पर पहुंचे एसडीओपी पीएल अवस्थी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक के पास दो मोबाइल और आठ हजार रुपये नगद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर के रिसर्च स्कालर की मंदाकिनी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शाम को गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई है।  स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, जबलपुर के रिसर्च स्कालर (शोधार्थी) अतुल नायक (37) पुत्र जीके नायक निवासी मदन महल, जबलपुर शुक्रवार को रिचर्स के संबंध में धर्मनगरी के जंगल क्षेत्र में डाटा एकत्र करने आए थे। वह मप्र पर्यटक बंगले में ठहरे थे।


जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे मंदाकिनी में स्नान करने पहुंचे, इसी बीच उनकी गाड़ी का चालक मोबाइल रिचार्ज कराने चला गया। नहाते समय उनका पैर फिसल गया और वह डूब गए। करीब आधे घंटे बाद चालक लौटकर आया, तो देखा उनके कपड़े तो घाट किनारे रखे थे, लेकिन अतुल नजर नहीं आए। नदी व आसपास काफी देर तक उनकी तलाश की इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई और गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू हुई। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि शाम को रामघाट के आगे अतुल का शव बरामद हुआ। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed