{"_id":"68a0c856992a8232ad0845d5","slug":"pickup-collides-with-truck-on-highway-16-people-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119363-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, 16 लोग घायल
विज्ञापन
फोटो 16सीकेटीपी-23- परिचय- हाईवे पर सड़क हादसे के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल आते घायल । संवाद
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के पास शनिवार की देर शाम को हाईवे पर ट्रक पर पीछे से तेज गति से आई पिकअप टकरा गई। इससे पिकअप सवार 16 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।
रामनगर क्षेत्र के पियरिया माफी गांव निवासी उमाशंकर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार व ग्रामीणों के साथ शनिवार की सुबह भैरम बाबा मंदिर नया गांव के पास किराए की पिकअप से भंडारे में गया था। वापसी में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर लालापुर के पास पिकअप चालक ने आगे जा रहे ट्रक पर पीछे से टक्कर मार दी। बताया कि आगे जा रहे ट्रक चालक ने पुलिया के पास ब्र्रेकर होने पर ब्रेक लगाया तो ट्रक धीमा हो गया लेकिन पिकअप चालक संतुलन नहीं बना पाया और पिकअप पीछे से ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार उसके समेत 16 लोग घायल हो गए।
जानकारी होते ही एंबुलेंस 108 के दो वाहन मौके पर पहुंचे और घायल उमाशंकर, शबरी, कमलेश, ममता, फूलकुमारी, आयुष, पवन, रोहित, बबलू, सुनील, संवारिया, संतोष, चुन्नू, गुडडू व माया को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर है बाकी को गंभीर चोट नहीं है।
विज्ञापन
इनसेट
सड़क के गड्ढे में गिरी बाइक, अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकराई
चित्रकूट। मुख्यालय से पहाड़ी जा रही बाइक चकौंध गांव के पास बीच सड़्क पर एक गड्ढे में घुसकर बेकाबू बाइक सामने से आ रही अन्य बाइक से टकरा गई। इसमें दंपती व उसके पुत्र समेत पांच लोग घायल हुए हैं। बक्टा बुजुर्ग निवासी राजकरन ने बताया कि वह पत्नी सीमा व पुत्र करन के साथ् बाइक से कर्वी जा रहा था। चकौंध के पास सामने से आई बाइक पहले सड़क के लगभग एक फीट गडढे में घुसी फिर बाहर आई और उसकी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक सवार चकौंध निवासी कृष्णा व नंदू भी घायल हो गए। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पहाड़ी थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद