फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   peyajal aur bijalee ke mudde goonje

पेयजल और बिजली के मुद्दे गूंजे

Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
peyajal aur bijalee ke mudde goonje
फोटो- 5- जिला पंचायत की बैठक में निर्देश देते सांसद आरके सिंह पटेल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला पंचायत की बैठक में पेयजल की समस्या, तालाबों की कराई जा रही खुदाई व मनरेगा से हो रहे कार्यों को लेकर मुद्दे उठाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों के किराये व तहबजारी की बकाया को लेकर अधिक वसूली की शिकायत हुई। इसे लेकर एक समिति बनाई गई है, जो इनकी समस्याओं का निराकरण कराएगी। रूखमा खुर्द स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बिजली पानी की समस्या भी रखी गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि संासद आर के सिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पिछले बजट की शेष लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजनाओं को आकार रूप देने की बात कही गई। अपर मुख्य अधिकारी भगत सिंह ने कहा कि अभी नया बजट नहीं आया है इसलिए पुराने शेष बजट से ही आगे के काम जारी रहेंगे।
विज्ञापन

खंडेहा सहित अन्य गांवों में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से निराकरण कराने के लिए कहा है। जिले में बनाएं जा रहे 75 तालाबों को लेकर भी जिला पंचायत अर्जुन शुक्ला ने भी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में दो दो तालाब बनवाए जाए। जिला पंचायत के सदस्य मीरा भारती ने कहा कि मानिकपुर विकास खंड क्षेत्र के रूखमाखुर्द स्थित अस्पताल मेेें बिजली की आपूर्ति आए दिन बंद रहती है।
बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों से लिए जाने वाले कर को लेकर मिल रही शिकायतों के निस्तारण के लिए समिति बनाई गई है।

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को भी गांव की समस्याओं को लेकर ईमानदारी से बात रखनी चाहिए। किसी भी अधिकारी के दबाव में आकर कार्य न करें। वित्तीय वर्ष 2022-23 कार्य योजनाओं को लेकर विचार किया गया। बैठक मेें जिला पंचायत सदस्य प्रेमा देवी, राजरानी, प्रेमचंद्र, दशरथ प्रसाद, विमला, जगदीश, संगीता देवी, अनीता सिंह, सहित जिले के कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed