{"_id":"62fd3c2f3fdbdf4bc538e7fb","slug":"payments-being-made-without-investigation-due-to-commission-chitrakoot-news-knp713254331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन के चक्कर में बिना जांच हो रहे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन के चक्कर में बिना जांच हो रहे भुगतान
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। विकासखंड में मनरेगा, राज्य वित्त व 15वें वित्त के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम बिहारी यादव, पूर्व प्रधान सरहट राजन कोल व पूर्व प्रधान डोडा रज्जन कुमार समेत कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि कमीशन बाजी के चक्कर में बिना रवन्ना के भुगतान कर दिया जाता है, जिससे ग्राम पंचायत स्तर में अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है।
ग्राम पंचायत स्तर में ग्राम प्रधान एवं सचिव कोई भी मैटेरियल ना खरीद कर स्थानीय स्तर पर अवैध खनन करवाकर निर्माण कार्य को पूरा कर लेते हैं। जो सामग्री गांव में नहीं मिल पाती उसी को खरीदते हैं। इसके बाद फर्जी बिल लगाकर भुगतान करवा लेते हैं।
मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्र ने बीडीओ को हाल ही में पत्र जारी कर भुगतान में रवन्ना लगाए जाने के लिए कहा है। उधर, बीडीओ धनंजय सिंह ने बताया कि एमएम 11 रवन्ना कार्यदायी संस्था को काम खत्म होने के बाद ब्लॉक में देना चाहिए। इसके लिए वही जिम्मेदार होती है। ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कमीशन लेने के आरोप गलत हैं।