फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pawan Patel achieved success

Chitrakoot News: पवन पटेल ने पाया मुकाम

Thu, 25 Jan 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 25 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pawan Patel achieved success
चित्रकूट/ मानिकपुर। कभी दस्यु प्रभावित क्षेत्र रहे पाठा के रूकमा खुर्द गांव के होनहार पवन पटेल ने पीसीएस की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। पवन पटेल ने पहले से पुलिस विभाग में सीओ के पद पर कार्यरत हैं। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपना हुनर दिखाया है। इसे लेकर पाठा क्षेत्र में खुशी है।
विज्ञापन

मानिकपुर पाठा क्षेत्र के रूकमा खुर्द के लंकापुरवा निवासी पवन पटेल ने यूपीएससी 2023 की परीक्षा में छठवां स्थान पाया है। जिसे लेकर परिजनों में खुशी का माहौल है। वह वर्ष 2022 में डिप्टी एसपी के पद पर चयनित हुए थे और पहली पोस्टिंग मुरादाबाद में हुई थी। इस समय भी वह मुरादाबाद में ही तैनात हैं। उनके पिता केदार पटेल खेती करते हैं। पवन पटेल ने बताया कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। चौथे प्रयास में उन्हेंं यह सफलता मिली है।
विज्ञापन

इस सफलता पर पवन ने बताया कि उनके होश संभालते ही देखा कि क्षेत्र दस्यु प्रभावित है। डाकू गौरी से लेकर कई बडे डाकुओं का विचरण क्षेत्र में होता रहा है। तभी से उन्होंने तय कर लिया था कि क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने गरीबी में अपनी शिक्षा गांव में पाई। हाईस्कूल तक कोई ट्यूशन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक बने डीएसपी
चित्रकूट/मऊ। इसके अलावा मऊ क्षेत्र के मंडौर निवासी मयंक मिश्रा का डीएसपी पद पर चयन हुआ है। मयंक मिश्रा के डीएसपी बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने फोन पर बताया कि उन्हें सफलता की उम्मीद पहले से थी लेकिन पीसीएस में सफलता का अलग महत्व है। परिवार ने भी हर दिन संकट के बीच उसकी पढ़ाई कराई लेकिन इसका अहसास नहीं होने दिया। बताया कि कठिन परिश्रम के बाद यह सफलता उन्हें मिली है। इसका श्रेय वह अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed