फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Patients suffering from heat in the district hospital, fans are off, water coolers also have hot water

Chitrakoot News: जिला अस्पताल में गर्मी से तप रहे मरीज, पंखे बंद, वाटर कूलर से भी गर्म पानी

Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from heat in the district hospital, fans are off, water coolers also have hot water
फोटो-25सीकेटीपी 10-इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
चित्रकूट जिले में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं गंभीर सवालों के घेरे में आ गई हैं। जहां मरीजों की संख्या प्रतिदिन 700 से 800 तक पहुंच रही है, वहीं अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। पर्चे से दवा काउंटर तक, कई जगहों पर पंखे बंद हैं और वार्डों में लगी एसी की सिर्फ लाइटें ही जल रही हैं, मगर ठंडक गायब है। जिससे मरीज और उनके तीमारदार उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं।
विज्ञापन

-----

इमरजेंसी वार्ड में भी राहत नहीं
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पांच गंभीर मरीजों को शनिवार दोपहर को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। इनमें दुर्घटना में घायल और झुलसने के मरीज शामिल थे। ऐसे मरीजों को ठंडक की सख्त आवश्यकता होती है। लेकिन वार्ड में लगा पंखा भी रुक-रुक कर चल रहा था।
विज्ञापन

---

वेटिंग हॉल बना तपता कमरा
अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित वेटिंग हॉल, जहां अल्ट्रासाउंड सहित कई डॉक्टर बैठते हैं, अव्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। यहां लगे चार से अधिक पंखे महीनों से खराब पड़े हैं। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। बच्चों के लिए बनाए गए प्लेइंग जोन में भी पंखे बंद होने से बच्चे वहां जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दवा काउंटर पर गर्मी से बेहाल मरीज
सुबह 11:30 बजे मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए लंबी कतार लगी थीं लेकिन यहां भी पंखे बंद थे। लाइन में लगे जयकरन सिंह, मोहन रावत और हरि प्रसाद जैसे मरीजों ने बताया कि गर्मी के कारण खड़े रहना मुश्किल हो रहा है लेकिन पंखों के खराब होने की बात कहकर जिम्मेदार लोग पल्ला झाड़ रहे हैं।
----
वॉटर कूलर से भी गर्म पानी
अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा वॉटर कूलर भी मरीजों को राहत देने में पूरी तरह विफल है। दोपहर में ठंडे पानी की जगह गर्म पानी निकल रहा था। पानी पीने आए लोगों ने कहा कि कम से कम सामान्य पानी ही उपलब्ध हो जाए, तो बड़ी राहत होगी।



बोले जिम्मेदार-----------



जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी को लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं। लू वार्ड बनाया गया है जिसमें एसी की व्यवस्था है। सभी भर्ती वार्डों में भी समुचित व्यवस्था की गई है। यदि कहीं कोई कमी है, तो उसे दिखवाया जाएगा और ठीक भी कराया जाएगा।

फोटो-25सीकेटीपी 10-इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

फोटो-25सीकेटीपी 10-इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

फोटो-25सीकेटीपी 10-इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

फोटो-25सीकेटीपी 10-इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

फोटो-25सीकेटीपी 10-इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

फोटो-25सीकेटीपी 10-इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed