{"_id":"5f9da8488ebc3e9bb350bd7c","slug":"patel-s-birth-anniversary-celebrated-as-unity-day-chitrakutt-news-knp591697499","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः एकता दिवस के रूप में मनाई पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः एकता दिवस के रूप में मनाई पटेल की जयंती
विज्ञापन
सरदार पटेल की जयंती पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद मौजूद सांसद आरके सिंह पटेल व अन्य।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सरदार पटेल की तस्वीर में माला पहनाकर पुष्प अर्पित किया।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार व सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
सांसद आर के सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल तिराहे स्थित सरदार पटेल की मूर्ति में माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम सिया पटेल के नेतृत्व मेें इसी स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सरदार सेना, आभास महासंघ, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शहर में शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर सरदार सेना की बुंदेलखंड प्रभारी मीरा भारती, धर्मेेंद्र भाष्कर, दिनेश सनेही, राधे श्याम व विनोद भास्कर मौजूद रहे। कुर्मी समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी अलग अलग स्थानों पर जयंती मनाई।
मऊ कस्बे में महामति प्राणनाथ महाविद्यालय के सभागार में जयंती मनाई गई। इसमें राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसडीएम नवदीप शुक्ला, प्रबंधक सुंदर लाल सुमन, डॉ. उमा जायसवाल, डॉ. एस कुरील, शिव कुमार मिश्र व श्रीकांत द्विवेदी मौजूद रहे।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवि के प्रवक्ता डॉ. गोपाल मिश्रा ने सरदार पटेल के राष्ट्रहित के प्रति किए गए कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, मऊ सीओ सुबोध कुमार गौतम, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी यूपी 112, वाचक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी मीडिया सेल व एसपी पीआरओ मौजूद रहे।