फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Passengers of Valsad-Danapur Express create ruckus, stop Janata Express by waving red cloth

Chitrakoot News: वलसाड-दानापुर एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा, लाल कपड़ा लहराकर रोकी जनता एक्सप्रेस

Tue, 17 Mar 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 17 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Passengers of Valsad-Danapur Express create ruckus, stop Janata Express by waving red cloth
फोटो 17 सीकेटीपी 31 मारकुंडी स्टेशन पर ट्रैक खड़े होकर प्रदर्शन करते दानापुर एक्सप्रेस के यात्र
चित्रकूट/मानिकपुर । मुंबई-हावड़ा रूट पर मानिकपुर-सतना रेल खंड के मारकुंडी स्टेशन पर वलसाड-दानापुर स्पेशल फॉर होली एक्सप्रेस के यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और लाल कपड़ा लहराकर जनता एक्सप्रेस ट्रेन रोकी। वे पीछे से आ रही जनता एक्सप्रेस को पहले निकालने के लिए अपनी ट्रेन को लंबे समय तक रोके जाने से नाराज थे। हंगामे के कारण रेलवे ट्रैक करीब पौने दो घंटे तक बाधित रहा और चार ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन




मानिकपुर सतना मार्ग पर मारकुंडी के पास मंगलवार को पटरियों पर कुछ काम चल रहा था। इस कारण सभी ट्रेनों को रोक कर निकाला जा रहा था। इसी दौरान वलसाड से दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस 11.50 बजे आई, उसे भी रोक दिया गया। तेज धूप होने की वजह से यात्री ट्रेन से नीचे उतर कर छांव खोजने लगे। कुछ यात्री स्टेशन मास्टर जितेंद्र प्रसाद के पास पहुंच गए और जंगल में ट्रेन खड़ी करने का कारण पूछने लगे। यात्रियों ने कहा कि यहां खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है। लोग गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं। इसके बाद 1.28 बजे सतना की ओर से आ रही जनता एक्सप्रेस आई और उसको पहले चलाने की तैयारी की गई तो दानापुर एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यात्रियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे रेल पटरी पर आ गए। उन्होंने लाल कपड़ा लहराते हुए सामने से स्टेशन पर आ रही जनता एक्सप्रेस को जबरन रुकवा दिया। इस घटना से रेल महकमे में खलबली मच गई। स्टेशन पर हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल सक्रिय हुए। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर यात्री ट्रैक से हटे, ट्रेन पर सवार हुए और दानापुर स्पेशल रवाना हुई। फिर जनता एक्सप्रेस को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के चलते कामायनी एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, ज्ञान गंगा सुपर फास्ट ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। सतना आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि दानापुर स्पेशल के पहले संचालन को लेकर यात्रियों के हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम के पहुंचने से पहले ट्रेन रवाना हो चुकी थी। जनता ट्रेन के पहले रवाना होने की सूचना पर यात्रियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि जब उनकी ट्रेन पहले से खड़ी है तो उसको पहले रवाना करें। उधर, जबलपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने कंट्रोल रूम के पास ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।

फोटो 17 सीकेटीपी 31 मारकुंडी स्टेशन पर ट्रैक खड़े होकर प्रदर्शन करते दानापुर एक्सप्रेस के यात्र

फोटो 17 सीकेटीपी 31 मारकुंडी स्टेशन पर ट्रैक खड़े होकर प्रदर्शन करते दानापुर एक्सप्रेस के यात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed