{"_id":"5fc2865e8ebc3e1a231f1723","slug":"participation-in-programs-gives-an-opportunity-to-move-forward-chitrakutt-news-knp596883379","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से आगे बढ़ने का मिलता मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से आगे बढ़ने का मिलता मौका
विज्ञापन
प्रशिक्षकों के साथ विजेता व उपविजेता प्रतिभागी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत टाउन हाल कर्वी में शनिवार को जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी ब्लाकों की बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
युवा कल्याण अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से विधाएं लुप्त नहीं होती हैं और प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने से प्रतिभागियों को ग्रामीण स्तर से नेशनल स्तर तक जाने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी ,तबला वादन, हारमोनियम वादक, कत्थक, मार्शल आर्ट व जूडो कराटे शामिल रहे। महिला कल्याण विभाग द्वारा नारी शक्ति सम्मान किया गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा व महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर ने शक्ति योद्धाओं को नारी मिशन शक्ति बैच देकर सम्मानित किया। मिशन शक्ति की प्रिया माथुर ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में बताया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में लोकनृत्य में कर्वी नगर प्रथम, लोकगीत में कर्वी नगर पहले, हारमोनियम (लाइट) में कर्वी ग्रामीण प्रथम, तबला वादन में पहाड़ी पहले, एकांकी में जीजीआईसी प्रथम, मार्शल आर्ट में पहाड़ी प्रथम व कत्थक में सीआईसी और संगीत गायन में कर्वी पहले नंबर पर रहा।
इस मौके पर राजेश रंजन, मीनू सिंह, संध्या गुप्ता, महेंद्र सिंह पटेल, मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, शिक्षा विभाग से श्याम सुंदर यादव, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार विश्वकर्मा, कमला साहू, शालिनी श्रीवास्तव, रश्मि बाजपेई, तीरथ प्रसाद, प्रेम नरेश, सिद्धार्थ निगम, मनोज कुमार त्रिपाठी, अनुप्रिया सिंह व अनिकेत सिंह मौजूद रहे।