फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Parents fell asleep, boy fell from train

सो गए माता-पिता, बालक ट्रेन से गिरा

Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Parents fell asleep, boy fell from train
ट्रेन से गिरा बालक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर(चित्रकूट)। इलाज कराने जाते समय माता-पिता के सोने पर बालक ट्रेन से गिर गया। गैंगमैन ने बालक को लहूलुहान पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के खगडिहा के मुहासिन दुर्गापुर निवासी दीपक अपने चार वर्षीय पुत्र का इलाज कराने के लिए पत्नी के साथ रायपुर ट्रेन से जा रहे थे। मानिकपुर आउटर के पास माता-पिता के सोने पर पुत्र गेट की ओर आने पर ट्रेन से गिर गया। इसी बीच गैंगमैन उधर से गुजरा तो बालक को घायल अवस्था में देखकर आरपीएफ को जानकारी दी। पुलिस ने आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर माता-पिता जब जागे तो बालक को न देख परेशान हो गए। रेलवे के व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो देख आरपीएफ प्रभारी प्रहलाद चंद्र उसे जिला अस्पताल आए। गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने घायल बालक को प्रयागराज रेफर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed